CM बोले- राहुल गांधी जी, लाशों पर राजनीति न करो:गांववालों ने कांग्रेसियों को भगाया था; कांग्रेस नेता ने कहा था- मंत्री से सवाल पर टॉर्चर-धमकी मिली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →संगरूर में तूर बंजारा के जिस मजदूर गुलजार सिंह ने पंजाब के मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, अब उस पर कांग्रेस और AAP में वार-पलटवार शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह पोस्ट कर कहा कि पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है - सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा।
इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार करते हुए कहा- राहुल जी, लाशों पर राजनीति न करें, पंजाबी ऐसी राजनीति पसंद नहीं करते। पहले भी कांग्रेसियों को भगा दिया गया था। मामले में सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि गुलजार के बेटे ने नशे के लिए घर का सामान व बर्तन तक बेच दिया था।
बेटे के नशेड़ी होने से पूरा परिवार बेहद दुखी था। अपने इसी दुख का अंत ढूंढने के लिए गुलजार वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में युद्ध नशे के विरुद्ध के विरुद्ध की बात चल रही थी तो गुलजार ने कहा कि नशा नहीं रुक रहा। बेटा नशा कर रहा है और उसे गांव में ही नशा मिल जाता है।
बस इस बात से सरपंच नाराज हो गया। परिवार का आरोप है कि गुलजार सिंह को माफी मांगने के लिए प्रेशर डाला गया, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। इसके बाद पुलिस के जरिए प्रेशर डाला गया। इससे परेशान आकर उसने 7 सितंबर को सल्फास निगल दिया। इसके बाद वीडियो में अपनी मौत के लिए मंत्री चीमा, गांव के सरपंच समेत कुल छह लोगों को जिम्मेदार बताया।
कौन था गुलजार सिंह और सुसाइड करने की कहानी… गुलजार की मौत पर क्या बोले राहुल गांधी-केजरीवाल… राहुल गांधी बोले- केस की निष्पक्ष जांच हो, वित्त मंत्री इस्तीफा दें राहुल ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल बोले- नशे के खिलाफ सवाल उठाने पर गुलजार पर माफी मांगने का दबाव बनाया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया।
राहुल ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच, वित्त मंत्री के इस्तीफे और FIR में उनका नाम दर्ज करने की मांग की। केजरीवाल बोले- कांग्रेस के टाइम ही नशा फैला, अब राजनीति न करो केजरीवाल ने राहुल गांधी पर गुलजार की मौत को लेकर गंदी राजनीति करने की बात कही। उन्होंने कहा- पंजाब सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ रही है और पिछली कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा सरकारों के दौरान
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar