CM डॉ. मोहन यादव ने BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत खंडेलवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर कहा कि हेमंत खंडेलवाल का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण समाज और संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता रहे। डॉ. यादव ने मां नर्मदा से हेमंत खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, यशस्वी और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की भी शुभेच्छा व्यक्त की।