राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने पिता स्व. पूनम चंद यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पूज्य पिता स्व. श्री पूनम चंद यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके पिताजी उनके जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे।

उन्होंने कहा कि शरीर नाशवान है, यह शाश्वत सत्य है, लेकिन पिता का सहज स्नेह आज भी स्मृतियों में जीवित है। डॉ. यादव ने कहा कि पिताजी से मिले संस्कार उनके व्यक्तित्व और उनके आदर्श उनके कर्मों में सदैव समाहित हैं। पिता की दी हुई सीख जीवन के हर कदम पर उनका एहसास कराती है और उनका मार्गदर्शन परिवार की अमूल्य विरासत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन समय में पिता की सीख संबल प्रदान करती है और उनका आशीर्वाद आज भी पूरे परिवार के जीवन-पथ को प्रकाशित करने वाला प्रकाश पुंज है। उन्होंने अपने पिता के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।