राज्य

CM मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, MP में निवेश पर चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CM मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, MP में निवेश पर चर्चा

मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं, बेहतर अधोसंरचना और उद्योगों के अनुकूल वातावरण को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नए निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही मध्यप्रदेश के औद्योगिक विस्तार, निर्यात को बढ़ावा देने और प्रदेश की आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। ---- CM मोहन यादव ने पीयूष गोयल से की मुलाकात MP में निवेश और औद्योगिक विकास पर चर्चा नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में मंथन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।