CM शुभेंदु के PA की मां नंदीग्राम से उम्मीदवार:बंगाल चुनाव रिजल्ट के तीसरे दिन चंद्रनाथ की हत्या हुई थी; रेजीनगर उपचुनाव में शाश्वर भाजपा प्रत्याशी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भाजपा ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हसीरानी रथ को टिकट दिया है। हसीरानी रथ CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के तीसरे दिन, 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में 42 साल के चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
नंदीग्राम में TMC के दो गुट भी आमने-सामने उपचुनाव में TMC के दोनों गुट भी आमने-सामने हैं। रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC गुट ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक और रेजीनगर से सफीउज्जमान शेख को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ममता बनर्जी वाले गुट ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से पूर्व विधायक रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है।
दोनों गुट खुद को असली TMC बताते हुए ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं और 16 सितंबर तक जवाब देने को कहा है। अगर चुनाव से पहले आयोग ने फैसला नहीं किया तो पार्टी का मौजूदा चुनाव चिह्न अस्थायी रूप से फ्रीज हो सकता है और दोनों गुटों को अलग नाम-चिह्न के साथ चुनाव लड़ना पड़ सकता है।
नंदीग्राम से शुभेंदु ने ममता को हराया, लगातार दो बार से भाजपा जीत रही नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
2021 में ममता बनर्जी ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया।
अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले। बाद में अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी और नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नंदीग्राम सीट खाली हुई। बंगाल सहित 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव तमिलनाडु में 2 सीट: मदुरांतकम और धारापुरम- ये दोनों विधानसभा सीटें मरागथम कुमारवेल और पी.
सत्यबामा के इस्तीफे के बाद ख
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विषय यह है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के रेगिनगर और नंदीग्राम सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं, जिनमें शाश्वर सरकार और हसीरानी रथ शामिल हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी रणनीति और राजनीतिक गठबंधनों को दर्शाती है, विशेषकर CM शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की मां के टिकट से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनावी माहौल में अस्थिरता बढ़े, मतदाता सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़े, और राजनीतिक दलों के बीच विश्वास में बदलाव हो सकता है।