CM विजय की पार्टी TVK के पदाधिकारी की हत्या:बाइक से आए हमलावरों ने बीच सड़क पर काटा, 5 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →चेन्नई के बेसेंट नगर में CM विजय की पार्टी TVK के पदाधिकारी कन्नन की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है, इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। जिसमें हमलावर कन्नन पर धारदार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। हमलावर बाइक से आए, कन्नन का पीछा किया और मचेते से हमला कर भाग गए।
कन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी 20-22 साल के हैं। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताया गया है। कन्नन, वन्नंथुरई के रहने वाले थे। वह IT कंपनियों के लिए कार रेंटल का कारोबार चलाते थे। हिस्ट्रीशीटर थे कन्नन, दावा- हत्या का आरोप भी था पुलिस के मुताबिक, कन्नन शनिवार रात वन्नंथुरई के रामासामी एवेन्यू में एलैयम्मन कोइल स्ट्रीट पर खड़े थे।
इसी दौरान अज्ञात हमलावर दोपहिया वाहनों से पहुंचे और उनका पीछा करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने मचेते से कन्नन पर हमला किया और भाग गए। हमले में कन्नन को गंभीर चोटें के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कन्नन खुद हिस्ट्रीशीटर थे और उनके खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उनकी नियमित निगरानी की जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कन्नन और उनके साथियों ने 2009 में अडयार इलाके में हमलावरों में शामिल भरनी के चाचा शिवा की हत्या की थी। इसके बाद 2016 में सैदापेट में भरनी के पिता वेलु की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, भरनी ने पुरानी हत्याओं का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर कन्नन की हत्या की साजिश रची।
मामले में आगे की जांच जारी है। कन्नन के रिश्तेदार की शिकायत पर 5 आरोपी गिरफ्तार कन्नन के चचेरे भाई पुरुषोत्तमन की शिकायत पर शास्त्री नगर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच के लिए अडयार के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस की निगरानी में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर और शास्त्री नगर पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अडयार के रुक्मणी नगर निवासी भरनी, अडयार के गोविंदराजापुरम निवासी राकेश, तिरुवन्मियूर के पेरियार नगर निवासी नरेश, कोट्टूर निवासी मणिकंदन और अडयार के इंदिरा नगर निवासी हरिहरन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20-22 साल है। उधयनिधि स्टालिन ने सरकार पर निशाना साधा हत्या के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला।
विपक्
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में चेन्नई के बेसेंट नगर में CM विजय की पार्टी TVK के पदाधिकारी कन्नन की हत्या की घटना पर चर्चा है। यह घटना तब हुई जब बाइक से आए हमलावरों ने मचेते से कन्नन पर हमला कर उसे मौके पर ही मार डाला। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक पार्टी के भीतर हिंसा को उजागर करती है और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति चिंताएं बढ़ाती है। यदि ऐसे हमले बार-बार होते रहे तो आम जनता में भय और अविश्वास बढ़ेगा, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित होगा और राजनीतिक स्थिरता पर असर पड़ेगा।