राजनीति

CM विजय तय सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच बैठे:सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया, तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CM विजय तय सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच बैठे:सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया, तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ

तमिलनाडु विधानसभा में गुरुवार को असामान्य नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी मुख्यमंत्री ने अपनी तय सीट छोड़कर मंत्री के लिए निर्धारित सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लिया।

वे सदन के नेता और मंत्री केए सेंगोट्टैयन और मंत्री आधव अर्जुन के बीच जाकर बैठ गए। सीएम और मंत्रियों की सीट तय होती मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा में स्पीकर की सीट के पास अलग सीट निर्धारित होती है। वहीं मंत्री सामने की कतार में बैठते हैं। उनकी सीटें आमतौर पर वरिष्ठता के आधार पर तय होती हैं।

विधायक और मंत्री कभी-कभी आपसी बातचीत के लिए अपनी सीट बदल लेते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्री की सीट पर जाकर बैठना सामान्य नहीं था।

अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर विपक्ष ने सवाल उठाए कुर्सी से कपड़ों तक, विजय के ये कदम रहे सबसे अलग ------------------------------- पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु सरकार का ऐलानः विधायकों को नई कार और ₹75 हजार भत्ता मिलेगा तमिलनाडु सरकार ने 19 अगस्त को सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने और वाहन के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता देने का ऐलान किया।

पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।