CM Youth Conclave 2026: भोपाल में हजारों Gen-Z से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, स्टार्टअप और रोजगार के मिलेंगे मौके
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CM Youth Conclave 2026: मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के भोपाल ( Bhopal ) में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कन्क्लेव 2026 ( CM Youth Conclave 2026 ) का आयोजन किया जाएगा। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड ( Lal Parade Ground ) में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) हजारों युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री ( Chief Minister ) ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है और सरकार युवाओं की शिक्षा ( Education ), रोजगार ( Employment ) और भविष्य से जुड़े अवसर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। करियर, कौशल, स्टार्टअप से परिचित कराएंगे सीएम मोहन यादव के अनुसार सरकारी सेवाओं में नई भर्तियों के साथ लंबे समय से लंबित पदोन्नति के मामलों पर भी सरकार ने कदम उठाए हैं।
यूथ कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को करियर, कौशल, स्टार्टअप, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जुड़े अवसरों से परिचित कराना है। 17 सरकारी विभाग और संस्थाएं हिस्सा लेंगी इस आयोजन में 17 शासकीय विभाग और विभिन्न संस्थाएं हिस्सा लेंगी। यहां युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, एमएसएमई, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, आयुष, पुलिस और साइबर सुरक्षा सहित कई विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। कॉन्क्लेव में मिलेंगे व्यवसाय के कई आइडिया मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप भी युवाओं को उद्यमिता और कौशल विकास से जुड़े विकल्प बताएंगे।
कॉन्क्लेव में कई स्टार्टअप अपने उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित करेंगे, जिससे युवाओं को किसी आइडिया को व्यवसाय में बदलने की प्रक्रिया समझने का अवसर मिलेगा। एआई से हेल्थ जैसे सब्जेक्ट की मिलेगी जानकारी कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, रिसर्च, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी जानकारी उपलब्ध होगी।
इसके अलावा युवा उद्योगों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकेंगे। यह भी पढ़ें: Indore Sanitation Workers Protest: इंदौर नगर निगम दफ्तर में सफाई कर्मियों का धरना, काम बंद करने की चेतावनी
📡 स्रोत: NewsData.io