देश

CNG Car Pollution: CNG गाड़ी चलाने पर कितना निकलता है धुआं? पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कितना कम होता है प्रदूषण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CNG Car Pollution: CNG गाड़ी चलाने पर कितना निकलता है धुआं? पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कितना कम होता है प्रदूषण

CNG Car Pollution: आज जब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा होने के साथ ही प्रदूषण भी एक चिंता का विषय बना हुआ है तो ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की ओर जा रहे हैं. पेट्रोल की तुलना में सीएनजी कारों की रनिंग कॉस्ट आमतौर पर कम आती है.

लेकिन यहां एक सवाल बहुत से लोगों के मन में रहता है कि आखिर CNG कार से कितना प्रदूषण निकलता है? क्या CNG कार बिल्कुल प्रदूषण नहीं करती? पेट्रोल-डीजल कार के मुकाबले इसका अंतर कितना बड़ा है?

देा जाए तो यह है कि CNG भी एक fossil fuel है और इसे जलाने पर कार से exhaust emissions निकलते हैं. हालांकि, CNG में मुख्य रूप से methane होता है. कौन सी गाड़ियां करती हैं कम प्रदूषण?

CNG को पेट्रोल और खासकर डीजल के मुकाबले ज्यादा क्लीन फ्यूल माना जाता है. CNG यानी Compressed Natural Gas जोकि, methane पर आधारित ईंधन होता है. IndianOil के मुताबिक CNG को पेट्रोल, डीजल और Auto LPG के alternative fuel के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

एक सरकारी प्रदूषण स्टडी में CNG कार का हवा में मिलने वाले धूल कण और धुआं डीजल कार से कम पाया गया था. इससे देखा जाए तो पेट्रोल डीजल की तुलना में सीएनजी कारें थोड़ा कम प्रदूषण करती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि सीएनजी कारों से बिलकुल प्रदूषण न हो. यह फ्यूल भी प्रदूषण करता है, लेकिन थोड़ा कम.

क्या पुरानी CNG कार ज्यादा Pollution कर सकती है? आमतौर पर नई सीएनजी कारों के मुकाबले पुरानी सीएनजी गाड़ियां थोड़ा ज्यादा प्रदूषण करती हैं. लेकिन, ऐसा ज्यादातर मामलों में तब होता है जब इंजन ठीक से tune नहीं हो या फिर स्पार्क प्लग खराब हो और एयर फिल्टर में गंदगी जमी हो.

इसके अलावा अगर सीएनजी किट के सिस्टम में किसी तरह की खराबी है या फिर ऑक्सीजन सेंसर में कोई समस्या है तो ऐसे में सीएनजी गाड़ियां ज्यादा प्रदूषण कर सकती हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।