आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता

शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के पुराने रेट बरकरार रखे हैं.
अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में टैक्स वगैरह के कारण अलग होती हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 अगस्त को पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नोएडा- गुरुग्राम समेत किन शहरों में क्या है CNG का ताजा रेट? 3.89 रुपए महंगी हुई गैस मुंबई में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. कोलकाता में क्या है ताजा भाव? कोलकाता की बात करें तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल का रेट भी 99.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.
शहर अनुसार पेट्रोल और डीजल के भाव- शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) <td style="width: 42.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar