कांग्रेस सरकार ने सत्ता सँभालने के पश्चात विभिन्न संसाधनों से पैसा जुटाया और गरीब लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ शुरू कीं: मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 03, चंबा (हिमाचल प्रदेश): अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर बाद जिला के विधानसभा क्षेत्र भटियात पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी चौगान से भाटियात विधानसभा क्षेत्र के लिए 419 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए जिसमें सड़कों व पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं।
चुवाड़ी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा की जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तो उस समय प्रदेश के खजाने की हालत काफ़ी नाजुक थी। पूर्व भाजपा सरकार ने सत्ता से जाने से पूर्व 5 हजार करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटी थी। स्कूल तो खोल दिए गए लेकिन अध्यापकों की नियुक्तियां नहीं की गई थी।
कांग्रेस सरकार ने सत्ता सँभालने के पश्चात विभिन्न संसाधनों से पैसा जुटाया और गरीब लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ शुरू की। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अगले माह से हिमाचल प्रदेश में अपना परिवार सुखी परिवार योजना की शुरुआत की जा जा रही है जिसकी शुरुआत प्रियंका गाँधी के हाथों से होगी।
इस योजना के तहत चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र की 10 हजार महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इन योजना के तहत जहाँ 1500-1500 रुपये महिलाओं को मुहैया करवाये जायेंगे, वहीं 10 लाख का बीमा कवर और 300 यूनिट बिजली भी मुहैया करवाई जाएगी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात को करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जिन पहाड़ियों पर जंगली जानवरों को भी चलने में परेशानी होती थी, वहीं आज प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। इसके अलावा पेयजल योजनाओं के माध्यम से जनता को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया गया है। पठानिया ने कहा कि आज उनके क्षेत्र में 419 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास हुए है, वहीं इसमें 43 नई संपर्क सड़कों का कार्य भी शामिल है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री का आज का आगे का चम्बा जिला का निर्धारित कार्यक्रम रद्द हो गया और मुख्यमंत्री वापिस लौट गए। अब वे कल दोपहर चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे।