CPL 2026 में बना बड़ा रिकॉर्ड, एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा शतक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीपीएल 2026 अभी जारी है और एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड बन भी चुका है, जबकि अभी 13 मुकाबले और होने बाकी हैं.
कैरेबियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में 5 बल्लेबाज सेंचुरी लगा चुके हैं, इसमें 2 एशियाई बल्लेबाज हैं.
श्रीलंका के बल्लेबाज अभी तक सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं, एक पाकिस्तानी बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल है.
सीपीएल 2026 सयुंक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगने वाला संस्करण बन गया है. इसके आलावा सिर्फ 2023 में एक सीजन में 5 शतक लगे थे.
खास बात ये हैं कि जारी सीजन में अभी सिर्फ 26 मैच ही हुए हैं, जबकि कुल 39 मैच होने हैं. यानी 13 मुकाबले बाकी हैं, एक और शतक लगते ही इतिहास बन जाएगा.
CPL 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए शतक
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, सभी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के हैं.
सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंका के डसून शनका हैं.
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेल रहे शनका ने 3 सितंबर को सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी का 'शतक', CAB से मिला खास सम्मान; वैभव-ईशान भी रहे मौजूद
उनके आलावा शिमरोन हेटमायर, क्विंटन डिकॉक, टिम सेफर्ट और पाकिस्तान के सैम अयूब ने शतक लगाया है. अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल रहे हेटमायर ने 111 रन बनाए.
बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेल रहे डिकॉक ने 106 रन बनाए.
टिम सेफर्ट सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जिन्होंने जारी सीजन शतक जड़ा था. उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए थे.
पाकिस्तान के सैम अयूब जमैका किंग्समैन के लिए खेल रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन 102 रनों की पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/mana
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में बने सबसे बड़े रिकॉर्ड, एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के बारे में है। 14वें संस्करण में पाँच बल्लेबाजों ने शतक मारे हैं, जिनमें दो एशियाई खिलाड़ी भी शामिल हैं, और श्रीलंका व पाकिस्तान के खिलाड़ी भी रैंकिंग में हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लीग की प्रतिस्पर्धात्मकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दर्शाता है, जो क्रिकेट प्रशंसकों के लिए नई रोचक कहानी प्रस्तुत करता है। इस रिकॉर्ड से आम जनता में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ सकता है,