व्यापार

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

Cryptocurrency News: क्या आपको पता है क्रिप्टो निवेश बाजार के मामले में देश का कौनसा राज्य टॉप पर है? अगर नहीं तो आप नाम जानकर चौंक जाएंगे. CoinSwitch की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिप्टे बाजार में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है.

कॉइन स्विच ने बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर हुए कुल क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में यूपी की हिस्सेदारी 12.9% रही. बड़ी बात यह है कि इस मामले में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी पीछे हैं. क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के मामले में महाराष्ट्र 12.4% के साथ दूसरे स्थान पर है.

इसके बाद कर्नाटक 8.1% और दिल्ली 7.4% है. इससे साफ है कि क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट अब सिर्फ देश के बड़े वित्तीय शहरों तक सीमित नहीं है. यूपी का पहले स्थान पर आना इसलिए खास है, क्योंकि छोटे शहरों और राज्यों से भी क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट ज्यादा हो रहा है.

देश के 10 बड़े क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट वाले राज्यों में 9 जगह Bitcoin सबसे पसंदीदा रहा. सिर्फ आंध्र प्रदेश में Dogecoin पहले नंबर पर रहा. युवाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी

Q2 में CoinSwitch से जुड़ने वाले नए इनवेस्टर में 18-25 साल के लोगों की हिस्सेदारी 54.4% रही. 26-35 साल के इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी 25.4% थी. यानी करीब 4 में से 3 नए इनवेस्टर 35 साल या उससे कम उम्र के थे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

लेकिन, खरीद-बिक्री के मामले में युवा और उम्रदराज इनवेस्टर के बीच अंतर दिखा. 18-25 साल के इनवेस्टर्स का buy-to-sell ratio 0.65 रहा. वहीं 46 साल और उससे ज्यादा उम्र के इनवेस्टर्स का ratio 1.14 रहा, जो सबसे ज्यादा था. उम्र के साथ ज्यादा हुई क्रिप्टो की संख्या</stron

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।