CSK New Head Coach: चेन्नई को मिला नया हेड कोच, जहीर खान की हुई टीम में एंट्री, फ्लेमिंग की जगह संभालेंगे कमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CSK New Head Coach: क्रिकेट जगत से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच का एलान कर दिया है.
फ्रेंचाइजी ने बाएं हाथ के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच बनाया है.
भारतीय दिग्गज जहीर खान अगले सीजन से हेड कोच के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.
उन्हें न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
फ्लेमिंग ने कुछ समय पहले ही हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद फैंस CSK के नए हेड कोच के एलान का इंतजार था.
अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड कोच बनाने का एलान कर दिया है.
CSK ने किया नए कोच का एलान चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार (21 सितंबर) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए हेड कोच का एलान किया. इस एलान ने सभी को चौंका दिया. CSK ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अब बाएं हाथ की बारी.
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है.’ फ्रेंचाइजी का यह एलान इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इयोन मॉर्गन को हेड कोच बनाने की चर्चा चल रही थी.
Left Arm “Taking” Over! 💫🦁 Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026 जहीर खान का करियर जहीर खान भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शुमार हैं.
जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें 311 विकेट चटकाए. वहीं, वनडे में जहीर खान ने 200 मैच में 282 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा 17 इंटरनेशनल मुकाबलों में जहीर खान ने 17 विकेट हासिल किए.
उन्होंने भारत को साल 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
वहीं, उनके IPL करियर की बात करें, तो जहीर खान ने RCB से लेकर मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला. इस दौरान उन्होंने 100 मैच में 102 विकेट चटकाए.
जहीर खान का कोचिंग करियर संन्यास लेने के बाद जहीर खान ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा.
उन्होंने साल 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स के तौर पर काम किया.
इस दौरान मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 बार (2019 और 2020) IPL का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद जहीर खान ने मेंटॉर के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी काम किया.
📡 स्रोत: NewsData.io