राजनीति

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में हिस्सा लिया. पार्टी के इस अहम बैठक में कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई.

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर की एक बात को लेकर उन पर तंज कसा.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुझाव दिया कि पार्टी को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कुछ बड़ा करना चाहिए.

थरूर के इस सुझाव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा, सिर्फ सोशल मीडिया और बड़े अखबारों में लेख लिखने के अलावा आपको भी सड़क पर उतरना चाहिए. आप भी प्रदर्शन में आएंगे या सिर्फ सोशल मीडिया पर रहेंगे.

खरगे के इस तंज पर बैठक में मौजूद सभी अन्य नेता हंस पड़े.

बैठक में क्या-क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से CWC की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली.

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया.

वहीं, बैठक में SIR, वोट चोरी समेत तमाम मुद्दे चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

हालांकि, बैठक के बीच-बीच कांग्रेस नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक का सिलसिला भी जारी रहा.

शशि थरूर ने बैठक में क्या कहा था?

सूत्रों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुझाव दिया कि पार्टी को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए.

उन्होंने तर्क दिया कि अगर ऐसा नहीं किय

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शशि थरूर ने पार्टी की दिशा पर सुझाव दिया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तिरुवनंतपुरम से तंज कसा। यह विषय कांग्रेस के अंदर नेतृत्व और नीति दिशा पर विवाद को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पार्टी के भीतर मतभेदों को सामने लाती है, जो आगामी चुनावों में पार्टी की एकजुटता और रणनीति को प्रभावित कर सकती है। आम जनता पर असर यह हो सकता है कि पार्टी के निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय कम हो, जिससे चुनावी समर्थन और नीति निर्माण पर अस

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।