Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चक्रवाती तूफान मुरासु दस्तक देने वाला है.
बंगाल की खाड़ी में मुरासु के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के बाद ओडिशा सरकार ने सोमवार (2 नवंबर) को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया. वहीं आंध्र प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है.
चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट पर आने का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.
यह तमिलनाडु के चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 210 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, मछलीपट्टनम से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, कवाली से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओंगोल से 260 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में केंद्रित था.
इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह चार बजे के बीच ओंगोल के पास, नेल्लोर और नरसापुर के बीच एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने का प्रबल अनुमान है.
इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
पीटीआई के मुताबिक आईएमडी के सूत्रों ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है और धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है.
अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने को प्राथमिकता दी है और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत किया है.
आईएमडी ने सोमवार को गजपति और गंजाम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
इसके साथ ही गरज, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी अनुमान है.
इसके अलावा रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, पुरी और खुर्दा जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है.
📡 स्रोत: ABP Live