'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

द हंड्रेड टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट और एमआई लंदन के बीच मैच के दौरान स्टैंड में एंटी-करप्शन अधिकारियों की नजर उस जोड़े पर गई, जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में सदर्न ब्रेव के मैच के लिए लॉर्ड्स में और एजबेस्टन में T20 ब्लास्ट फाइनल डे पर भी देखा गया था. दोनों ही बार अधिकारियों ने उन्हें मैदान से बाहर निकाल दिया था. दरअसल यह कपल सट्टेबाजी के मकसद से मैदान के बाहर किसी तीसरे पक्ष को लाइव कमेंट्री दे रही थे. जो लाइव एक्शन होता है, और फिर टीवी पर दिखता है, कुछ मामलों में इसमें 12 सेकंड का अंतर हो सकता है, ऐसे में ये सट्टेबाजों को सट्टेबाजी के बाजार से आगे रहने का मौका देती है.
मैदान से इस तरह की जानकारी बाहर भेजने को 'पिच-साइडिंग' या 'कोर्ट-साइडिंग' कहते है, हालांकि यह गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन यह मैदान के नियमों के खिलाफ है और पकड़े जाने पर बाहर निकाल दिया जाता है. इस जोड़े द्वारा दूर तक लाइव जानकारी पहुंचाना, अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक जाने-पहचाने चालाक तरीके के तौर पर पहचाना गया. ऐसे मामलों में कई बार दोषियों पर पूरे वेन्यू में बैन लगा दिया जाता है, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स में ये दोनों तीसरे पक्ष के टिकटों का इस्तेमाल करके नियमों से बचने में कामयाब रहे.
रिपोर्ट में क्रिकेट रेगुलेटर में इंटीग्रिटी ऑपरेशन्स के प्रमुख रयान स्मिथ के हवाले से बताया गया कि, "जो लोग बाहर के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के लिए सक्रिय रूप से कमेंट्री कर रहे हैं, वह ज्यादा बड़ी समस्या है. यह खेल की ईमानदारी के लिए ज्यादा बड़ा जोखिम है क्योंकि इसमें शामिल लोग असल में एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा होते हैं जो अवैध सट्टेबाजी का काम देखता है."
स्मिथ रेगुलेटर में 9 समर्पित फ़ुल-टाइम जांचकर्ताओं और छह एंटी-करप्शन अधिकारियों की टीम के हेड हैं. पुलिस फोर्स में 34 सालों तक सेवा देने वाले क्रिस हॉवर्ड इस संस्था के प्रमुख डायरेक्टर हैं. हालांकि रेगुलेटर की देखरेख एक स्वतंत्र क्रिकेट रेगुलेटरी बोर्ड करता है, लेकिन इसे ECB से फंड मिलता है.
यह भी पढ़ें- <a href="https://w
📡 स्रोत: ABP Live Khel