‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज, अक्टूबर की इस तारीख से होगी स्ट्रीमिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
द लीजेंड ऑफ हनुमान अपने सातवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. जियो हॉटस्टार ने हाल ही में इस एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है.
इस बार कहानी में हनुमान रावण को हराने का रास्ता खोजने के लिए एक खास यात्रा पर निकलेंगे और इसी यात्रा में वो अपनी असली शक्तियों को पहचानेंगे जिन्हें वो भूल चुके थे.
सीजन 7 का प्रीमियर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा.
रावण की मौत का रास्ता खोजेंगे हनुमान
ट्रेलर की शुरुआत रावण की डरावनी हंसी से होती है.
इसके बाद एक किरदार कहता सुनाई देता है कि रावण अब अभेद्य हो गया है, यानी उसे हराना बेहद मुश्किल है.
लंका का युद्ध निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और रावण पहले से ज्यादा शक्तिशाली नजर आता है. ऐसे में हनुमान उसकी हार का रास्ता खोजने निकलते हैं.
ट्रेलर में यम मृत्यु बाण का जिक्र किया गया है. इस बाण को रावण की मृत्यु का रास्ता बताया गया है.
इसी मृत्युबाण की खोज में हनुमान एक ऐसी यात्रा पर निकलेंगे, जो उन्हें युद्धभूमि से बहुत दूर ले जाएगी. ट्रेलर में इस सफर की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं.
हनुमान को लंका के युद्ध से दूर कहां ले जाएगी ये यात्रा
नए सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर है, जहां रावण अब तक के अपने सबसे शक्तिशाली रूप में सामने आता है.
मृत्यु बाण की यह खोज जल्द ही हनुमान को युद्धभूमि से बहुत आगे, समय के अलग-अलग पड़ावों तक ले जाती है.
इस यात्रा में वे भगवान राम के अतीत के उन अनजाने पहलुओं और मृत्यु के साम्राज्य तक पहुँचते हैं, जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठा था.
इसी दौरान हनुमान एक ऐसे रहस्य से पर्दा उठाते हैं, जो सब कुछ बदलकर रख देगा. इसी वक्त उन्हें उनकी दिव्यता का वास्तविक स्वरूप और उनकी असीम शक्ति याद आएगी.
शरद केलकर फिर दें
📡 स्रोत: ABP Live Film