'द वन' से 'हैवान' तक, दिवाली वीक में नहीं कम होगा एंटरटेनमेंट, OTT पर रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं. फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और लोगों की घूमने की प्लानिंग भी हो चुकी है.
ऐसे में अगर आप कहीं नहीं जा रहे हैं और फिल्मों सीरीज के शौकीन हैं तो आपके लिए घर बैठे बड़ी ट्रीट ओटीटी पर ही होने वाली है.
दिवाली के मौके पर जहां सिनेमाघरों में 'रामायणम्' जैसी फिल्में आ रही हैं वहीं, ओटीटी पर भी 9 धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी.
ओटीटी पर इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा. इसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म भी दस्तक देने वाली है. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में शामिल फिल्मों के नाम.
द वन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल फिल्म 'द वन' भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसे प्राइम वीडियो पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
हालांकि, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये दिवाली वीक में रिलीज को होगी लेकिन रेंटल फॉर्मेंट में. यानी कि दर्शकों को ओटीटी पर इसे देखने के लिए भी अलग से पैसे चुकाने होंगे.
इस फिल्म की कहानी सच्ची कथाओं और मान्यताओं से प्रेरित है.
हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय के बाद फिल्म 'हैवान' के जरिए स्क्रीन पर नजर आई थी.
इसमें दोनों स्टार्स की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी. ऐसे में अब ये ओटीटी पर दिवाली वीक में आने वाली है. इसे सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
आपको बता दें कि ये 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है.
<img src="https://m.media-amazon.com/images/M/MV5BM2U4M2NmYjE
📡 स्रोत: ABP Live Film