डॉ. डी. आर. पुरोहित ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
22 सितम्बर 2026, देहरादून: डॉ. डी. आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
डांडी कांठी क्लब परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित किया। गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. पुरोहित ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनका योगदान नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण है।
मंत्री जोशी ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक कलाओं को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
संलग्न- फोटो
कैप्शन_डॉ. डी. आर. पुरोहित ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित
💡 पृष्ठभूमि (Background)
डॉ. डी. आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित करना उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण के प्रयासों को मान्यता देता है। यह पुरस्कार संगीतकारों, शोधकर्ताओं और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह राज्य के सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे लोक संगीत में रुचि बढ़ेगी, युवा कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या व गुणवत्त