व्यापार

DA Hike: त्योहारों से पहले बरसेगा पैसा, 1 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
DA Hike: त्योहारों से पहले बरसेगा पैसा, 1 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स है, तो यह जानकारी आपके काम की है.

हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है.

जुलाई 2026 का AICPI-IW इंडेक्स जारी किया जा चुका है, जिसमें पिछले महीने के मुकाबले 1.3 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस आंकड़े को देखते हुए अब कर्मचारियों की नजर अगले DA संशोधन पर है.

उम्मीद है कि त्योहारों से पहले सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकरी है.

श्रम ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में AICPI-IW इंडेक्स 1.3 अंक से बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया.

वहीं, जुलाई2026 में खुदरा महंगाई की सालाना दर 4.57% हो गई, जबकि एक साल पहले जुलाई 2025 में यह 2.66% थी.

ऐसे में आने वाले समय में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों की नजर बनी हुई है.

क्या होता है AICPI-IW इंडेक्स?

AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स हर महीने जारी किया जाता है.

इसके जरिए औद्योगिक कर्मचारियों के रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली चीजों और सेवाओं की कीमतों में होने वाले बदलाव का पता लगाया जाता है.

हालांकि इस साल की शुरुआती महीनों में भी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखनी को मिली है.

सस्ती मिल रही प्याज, इन 17 शहरों में 4000 टन बफर स्टॉक लाई सरकार

मार्च 2026 में AICPI-IW 149.1 रहा.

अप्रैल 2026 में यह बढ़कर 149.9 हुआ.

मई में इंडेक्स 150.8 पहुंचा.

जून में यह 151.9 रहा.

जुलाई 2026 में इंडेक्स 153.2 रहा.

यह आंकड़ा देश के 88 प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से जुटाई गई खुदरा दामों के आधार पर तैयार किया जाता है.

कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है ये इंडेक्स?

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में नया संशोधन होने वाला है, जिसे जुलाई 2026 के AICPI-IW इंडेक्स के 1.3 अंक बढ़ने के बाद लागू किया जाएगा। यह विषय उनके वेतन पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है, इसलिए यह खबर महत्वपूर्ण है। संशोधन से कर्मचारियों को अधिक DA मिलेगा, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और त्योहारों के दौरान खर्च में आसानी होगी। आम जनता पर इसका असर भी पड़ेगा, क्योंकि पेंशनर्स की आय बढ़ने से वे अपनी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे और आर्थिक दबाव कम होगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।