डॉ. पूनम राठौड को ‘मध्य प्रदेश आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

भोपाल। कला, संस्कृति, समाजसेवा और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पूनम राठौड को ‘मध्य प्रदेश आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें यह सम्मान नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार धाकड़ द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. पूनम राठौड मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन की महिला जिला उपाध्यक्ष, यूनिक वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष तथा राठौड कथक अकादमी की निर्देशिका के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी साधना एवं योगदान के साथ-साथ समाजसेवा और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों की भी कार्यक्रम में सराहना की गई। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
सम्मान समारोह के दौरान डॉ. पूनम राठौड को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।