राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अपमान के बाद भाजपा ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अपमान के बाद भाजपा ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची के हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान, भाजपा ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग।

Short Headline: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अपमान के बाद भाजपा ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

भाजपा एफआईआर, रांची, सरिता

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान

हरमू पार्क में प्रतिमा से छेड़छाड़ भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

घटना पर भाजपा ने जताई नाराजगी

एंकर रांची के हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 रांची के अरगोड़ा स्थित हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के अपमान का मामला थाना तक पहुंच चुका है। घटना को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना पर नाराजगी जताई। साथ ही रांची के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया।

बाइट- दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

वीओ 2 वहीं, विधायक नवीन जायसवाल ने घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई और पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बाइट- नवीन जायसवाल, विधायक, भाजपा

अंतिम वीओ भाजपा नेताओं ने प्रतिमा से जुड़े मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रांची में कानून-व्यवस्था से जुड़े दूसरे मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

रांची से सरिता की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।