दबोह में कीचड़ और दलदल से भरा मुक्तिधाम का रास्ता, रोड किनारे करना पड़ा अंतिम संस्कार, लोगों का गुस्सा फूटा

दबोह नगर परिषद क्षेत्र में मुक्तिधाम तक पहुंचने की खराब व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं. लखन राठौर के निधन के बाद मुक्तिधाम तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और दलदल से भरा होने के कारण परिजनों ने NH-552 बाईपास रोड किनारे अंतिम संस्कार किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुक्तिधाम तक पक्की सड़क और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं..
📡 स्रोत: News18 Hindi MP