अपराध

दादा की हत्या का आरोपी पोता गिरफ्तार:शराब के नशे में डंडे से पीटा था; दोस्त के घर छिपा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दादा की हत्या का आरोपी पोता गिरफ्तार:शराब के नशे में डंडे से पीटा था; दोस्त के घर छिपा था

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय पोते को दादा की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। बेलिया गांव के रवि शंकर पनिका (22) ने शराब के नशे में अपने दादा गोरेलाल पनिका (85) पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पोते रवि शंकर पनिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 30 सितंबर-1 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। रवि शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों से मारपीट करने लगा। दादा बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने लाठी से उन पर और पिता प्यारेलाल पनिका पर हमला कर दिया।

हमले में दादा गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के समय आरोपी के चाचा मोहनलाल पनिका घर से बाहर खेत पर थे। जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे पुलिस के मुताबिक, लाठी से हमला होने के बाद गोरेलाल जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा कर लाठी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद गोरेलाल वहीं गिर गए।

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया और दोस्त के घर जाकर छिप गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद परिजनों ने 1 अक्टूबर की सुबह 108 एंबुलेंस की मदद से गोरेलाल को जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसी रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डॉक्टरी जांच में गोरेलाल की पसली और हाथ की हड्डी टूटने के साथ लीवर में चोट की जानकारी सामने आई है।

2 अक्टूबर को सूचना मिलने पर जैतहरी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के पुत्र और आरोपी के चाचा मोहनलाल पनिका (60) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दोस्त के घर छिपा था आरोपी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक दोस्त के घर छिपा है।

शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दादा की मौत की जानकारी मिलने के बाद आरोपी जिले से बाहर भागने की कोशिश में था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।