अपराध

दादा-पिता के बाद बेटे भी बने राम-लक्ष्मण:रायपुर की 89 साल पुरानी रामलीला, बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग एक मंच पर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दादा-पिता के बाद बेटे भी बने राम-लक्ष्मण:रायपुर की 89 साल पुरानी रामलीला, बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग एक मंच पर

दादा ने राम का किरदार निभाया, पिता राम बने और अब बेटा उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। वहीं, पिता के 28 साल तक लक्ष्मण की भूमिका निभाने के बाद अब बेटा यह किरदार निभा रहा है। रायपुर के दलदल सिवनी गांव की रामलीला में तीसरी पीढ़ी मंच पर उतर रही है। करीब 89 साल से चली आ रही इस परंपरा में कलाकार बदलते रहे, लेकिन रामलीला को आगे बढ़ाने का संकल्प नहीं बदला।

यहां 5 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकारों तक की भागीदारी है। सभी का उद्देश्य अपने पूर्वजों की इस धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। तस्वीरें देखिए… इस रामलीला में किरदार निभाना सिर्फ अभिनय नहीं, परिवार की विरासत को संभालना भी है। बुजुर्ग कलाकार बच्चों को संवाद बोलने, वेशभूषा पहनने और मंच पर अभिनय करने की बारीकियां सिखाते हैं।

नई पीढ़ी भी पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों के साथ रामलीला के लिए समय निकालती है। यही वजह है कि यहां राम, लक्ष्मण समेत कई पात्रों की परंपरा परिवारों के भीतर आगे बढ़ रही है। पिता ने सिखाया राम का किरदार, बेटा आगे बढ़ा रहा परंपरा लीलाधर साहू बताते हैं कि उनके बुजुर्गों ने उस दौर में रामलीला शुरू की थी, जब गांव में बिजली तक नहीं थी।

पहले उनके चाचा राम बनते थे, फिर उन्होंने यह भूमिका निभाई और अब उनका बेटा राम का किरदार निभा रहा है। वे बेटे को संवाद, मेकअप और वेशभूषा से जुड़ी बातें सिखाते हैं। उनका कहना है कि किरदार निभाने के लिए परंपरा के साथ योग्यता, फिटनेस और धार्मिक भावना भी जरूरी है। लीला धर के बेटे ने दीपक साहू ने बताया कि पिछले 10-12 साल से रामलीला मंडली से जुड़े हैं और तीन साल से वे राम का किरदार निभा रहे हैं।

उनके पिता भी राम बनते थे। दीपक ने कहा कि राम की भूमिका के लिए योग्यता देखी जाती है और चयन की प्रक्रिया लंबी होती है। वे फिलहाल NET की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ रामलीला में भूमिका निभाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 28 साल तक लक्ष्मण बने , अब बेटा हर्ष निभा रहा भूमिका हर्ष पटेल पिछले तीन साल से लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

वे 12वीं पास करने के बाद ITI कर रहे हैं। उनके पिता विजय पटेल ने लगातार 28 साल तक राम लीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। विजय कहते हैं कि 28 साल तक मैने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। अब बेटे को यह किरदार निभाते देखकर अच्छा लगता है। वे चाहते हैं कि गांव के युवा इसी तरह रामलीला से जुड़ें और करीब नौ दशक से चली आ रही परंपरा कभी बंद न हो।

सभी इस आयोजन को लेकर उत्साहित रहते है। और पूरा गांव इस आयोजन में जुटता है। 71 साल के बुजुर्ग रावण का किरदार निभा रहे 71 साल के मुकुंद राम पिछले 35 साल से रावण का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले वे सीता, राजा दशरथ, परशुराम और बाली जैसे पात्रों की भूमिका भी निभा चुके हैं। लंबे अनुभव के बावजूद रामलीला के प्रति उनका उत्साह बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब राम लीला में नई पीढ़ी भी जुड़ रही है। लेकिन सभी को मेरा द्वारा किया गया रावण का किरदार पसंद आता है और मुझे खुद लीला में मंचन करना बेहत पंसद है। इसलिए इतनी उम्र होने के बाद भी मैं मंडली से जुड़ा हूं और पिछले 35 सालों से मैं ही रावण का किरदार निभाते आ रहा हूं। बुजुर्ग आज भी निभा रहे पात्र दलदल सिवनी की राम लीला मंडली इसलिए भी खास है क्यों कि यहां काम जो बच्चों के साथ बुजुर्ग आज भी अलग अलग किरदार निभाते आ रहे है।

70 साल के आसाराम पटेल बताते हैं कि वे 10-12 साल की उम्र से रामलीला से जुड़े हैं। शुरुआत के दिनों में जब वे बच्चे थे तब अपने पुर्वजों के साथ वे परी बनते थे। और लीला की शुरुआत में आरती पूजन से भी राम लाली की शुरुआत होती थी। धीरे-धीरे उन्हें अलग अलग किरदार करने का मौका मिला। अभी वे लीला में जोकर बनते है।

और लीला के बीच बीच में बच्चों और लोगों को इंटरनेट करते है। बुजुर्गों ने बिजली नहीं होने के दौर में शुरू की थी रामलीला छन्नू लाल साहू ने कहा कि बुजुर्गों ने उस समय रामलीला की शुरुआत की थी, जब गांव में बिजली तक नहीं होती थी। सीमित सुविधाओं के बावजूद लोगों ने रामलीला का आयोजन शुरू किया और धीरे-धीरे यह गांव की परंपरा बन गई।

छन्नू लाल साहू वर्ष 1977 से रामलीला मंडली में हैं। उन्होंने बालकांड में विश्वामित्र और लक्ष्मण समेत अलग-अलग किरदार निभाए हैं। वे बताते हैं कि गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रामलीला को लेकर उत्साह रहता है। नई पीढ़ी का जुड़ाव ही इस परंपरा को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी उम्मीद है।

………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में जगन्नाथ पुरी-काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल: वेश्यालय की मिट्टी-नदियों के जल का महत्व, 1964 से हो रहा दुर्गा पूजा का आयोजन शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि के साथ बंगाली दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत हो गई है। रायपुर के माना इलाके में दुर्गोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है।

यहां पुरी के जगन्नाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।