राज्य

ददाहू से जुड़े 10 ग्रामीण डाकघरों तक डाक ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई जाएगी डाक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ददाहू से जुड़े 10 ग्रामीण डाकघरों तक डाक ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई जाएगी डाक

नवंबर 02, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला में ग्रामीण क्षेत्रों तक डाक पहुंचाने के लिए अब डाक विभाग आधुनिक ड्रोन तकनीक का सहारा लेगा। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी अब ड्रोन के जरिए डाक डाकघर तक पहुंचेगी। इस सुविधा से दुर्गम इलाकों में भी डाक कम समय में पहुंच सकेगी। इसके लिए ददाहू में पहला सफल ट्रायल भी किया गया है।

ददाहू पहला ऐसा केंद्र बन गया है, जहां ड्रोन के माध्यम से डाक आपूर्ति शुरू करने की दिशा में सफल प्रशिक्षण किया गया है। इसके बाद आने वाले दिनों में ददाहू से जुड़े 10 ग्रामीण डाकघरों तक डाक ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत ददाहू से बिरला और जामू कोटी तक डाक पहुंचाने में करीब पांच मिनट का समय लगेगा, जबकि कोटी धीमान तक डाक आठ से 10 मिनट में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस तरह करीब 10 किलोमीटर की दूरी भी पांच मिनट में तय की जा सकेगी। निश्चित तौर पर इस पहल से समय की भी बचत होगी और कम समय के भीतर डाक निर्धारित स्थान पर पहुंच पाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।