ई-दक्ष केंद्र में कर्मयोगी अंतर्गत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कर्मयोगी कर्त्तव्य अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर जिले के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सक्रिय करने तथा विभागीय कर्मचारियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सहित सभी जिलाधिकारी शामिल हैं। कर्मयोगी कार्यक्रम एक राष्ट्रीय स्तर का व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोक सेवकों में जनसेवा की भावना विकसित करना तथा उन्हें दक्ष, उत्तरदायी एवं सेवा-भावी बनाना है।
यह कार्यक्रम सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में दक्ष बनाने के साथ-साथ जनहित, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 07 अगस्त से विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभागों के समस्त लोक सेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।