खेल

दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका का चौथा मुख्य तेज गेंदबाज भी चोटिल हो गया है.

कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी के बाद अब क्वेना मफाका को चोट लगी है. मफाका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

क्वेना माफाका अभ्यास के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जाएगी. वहीं तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है.

विलियम्स बुधवार (23 सितंबर) को डरबन में होने वाले पहले वनडे से एक दिन पहले टीम से जुड़ेंगे.

मफाका के बाहर होने से चोटिल दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की लिस्ट और लंबी हो गई है.

टाइटंस के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण लुंगी एनगिडी पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

उनके साथ कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो चुके हैं.

6 प्रीमियम फास्ट बॉलर हैं चोटिल

लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर नांद्रे बर्गर पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, और तेज गेंदबाज लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं. ये दोनों तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे.

इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के कुल छह गेंदबाज चोटिल हैं. अब टीम में सिर्फ मार्को यानसेन के रूप में अनुभवी तेज गेंदबाज शेष है.

दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

पहला वनडे मैच 24 सितंबर (डरबन), दूसरा वनडे मैच 27 सितंबर (जोहान्सबर्ग) और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 30 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम) में खेला जाएगा. इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/rinku-singh-made-a-big-statement-on-virat-kohli-rohit-sharma-mentioning-the-2027-wo

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दक्षिण अफ्रीका के चौथे तेज गेंदबाज क्वेना मफाका के घायल होने की खबर है, जिससे उनकी वनडे सीरीज़ में भागीदारी प्रभावित हुई है। यह विषय दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की चोटों की बढ़ती समस्या पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मफाका टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं और उनकी अनुपस्थिति से टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसकों को मैचों में बदलाव देखने को मिलेंगे, और टीम की सफलता और टूर की सफलता पर संदेह पैदा हो सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।