दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, 8 संदिग्धों की तलाश, जानें पूरा मामला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जोहान्सबर्ग.
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिमी इलाके में स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक बार को हथियारबंद हमलावरों ने निशाना बनाया.
पुलिस के मुताबिक, असॉल्ट राइफलों और पिस्तौल से लैस कई बंदूकधारी बार में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं. फायरिंग में 13 पुरुषों और चार महिलाओं समेत कुल 17 लोगों की जान चली गई.
इसके अलावा 15 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है.
आठ संदिग्धों की तलाश पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के बाद हमलावरों ने कुछ ग्राहकों की तलाशी ली और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए. इसके बाद वे दो वाहनों में सवार होकर फरार हो गए.
गौतेंग पुलिस ने इस मामले में आठ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों के पास ्र्य-47 राइफल और पिस्तौलें थीं. अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
केप प्रांत में दूसरी घटना इसी तरह की दूसरी घटना वेस्टर्न केप प्रांत के ल्वांडले टाउनशिप में हुई. यहां एक मनोरंजन स्थल पर तड़के करीब 1:46 बजे बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी.
इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार, पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
जांच के लिए गंभीर और हिंसक अपराधों से निपटने वाले अधिकारियों की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
इन घटनाओं से कुछ दिन पहले क्वाजुलु-नताल प्रांत में एक घर पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी.
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच दक्षिण अफ्रीका में हिंसक अपराध को लेकर चिंता बनी हुई है.
देश में हत्या की दर लंबे समय से गंभीर समस्या रही है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग हिंसक घटनाओं का शिकार होते हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
जोहान्सबर्ग की इस दहशत भरी घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। समाज में अगर कोई विवाद या असहमति हो, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। हमें एकजुट होकर शांति और सहनशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए, हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित और समावेशी समाज का निर्माण करना चाहिए।