दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कमाल कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से शिकस्त दी.
इसके साथ ही मेजबान टेंबा बावुमा की टीम ने 2-1 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली. यह जीत टेंबा बावुमा और दक्षिण अफ्रीका के लिए कई मायनों में बेहद खास है.
इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है.
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 100 रनों से पिछड़ी थी. इसके बाद दूसरी पारी में 181 रनों पर पांच विकेट गिर गए थे.
यानी सिर्फ 81 रन आगे थी बावुमा की टीम और पांच विकेट गंवा दिए थे.
ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट मैच भी जीत लेगा और सीरीज भी, लेकिन रियान रिकल्टन और वियान मुल्डर ने शतक जड़कर अपनी टीम की ऐतिहासिक वापसी करा दी.
इसके बाद पांचवें दिन साइमन हार्मर ने 6 विकेट और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता दिया.
केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 329 रन बना सकी थी, जबकि एडन मार्करम (78) और मार्कस एकरमैन (95) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की थी.
इसके बाद टीम लड़खड़ा गई.
इसके अलावा रियान रिकल्टन (42), मार्को यानसेन (52) और डेविड बेडिंघम ने 50 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट झटके.
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रनों की बढ़त हासिल की.
कंगारुओं के लिए मैट रेनेशॉ ने (74), कैमरून ग्रीन ने (65), जोश इंग्लिस (102) और एलेक्स कैरी (80) ने दमदार पारियां खेली.
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके.
इसके बाद दूसरी पारी में एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 181 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रियान रिकल्टन (101) ने वियान मुल्डर (115) के साथ छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
इनके अलावा मार्कस एकरमैन (62) ने भी अर्धशतक जड़ा. इस ब
📡 स्रोत: ABP Live Khel