दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डीन एल्गर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. इसके साथ यह भी बताया कि वह अपना आखिरी मैच कब खेलेंगे. एल्गर इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए खेल रहे हैं.
बुधवार (26 अगस्त) को एसेक्स ने एल्गर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संन्यास को लेकर बात की. अफ्रीकी दिग्गज ने बताया कि 2026 काउंटी चैंपियनशिप के बाद वह पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि आखिरी मैच की कोई तारीख नहीं बताई गई. वीडियो में एल्गर ने कहा, "मैं प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं.
मैं सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं. यहां देखें वीडियो... A message from Dean Elgar to the cricketing world. 🗣️ 🦅 #FlyLikeAnEagle pic.twitter.com/ufmKREe9Fn
Essex Cricket (@EssexCricket) August 26, 2026 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
बता दें कि जनवरी 2024 में डीन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने करियर का आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ केप टाउन में खेला था. इसके बाद उन्होंने पेशेवर क्रिकेट खेलना जारी रखा था. अब एल्गर ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में आए फ्री हिट, टीम इंडिया के कोच ने बताया क
📡 स्रोत: ABP Live Khel