विदेश

दक्षिण कोरिया संग सैन्य अभ्यास घटाएगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- नॉर्थ कोरिया को 'दुश्मनी' का संकेत देता है ड्रिल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दक्षिण कोरिया संग सैन्य अभ्यास घटाएगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- नॉर्थ कोरिया को 'दुश्मनी' का संकेत देता है ड्रिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले तय संयुक्त सैन्य अभ्यासों को काफी कम करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने इस सैन्य अभ्यास से एक दिन पहले ये फैसला लिया है. ट्रंप ने इस फैसले को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने संबंधों का हवाला दिया. साथ ही ईरान को परमाणु-मुक्त करने की अमेरिकी कोशिशों का समर्थन न करने के लिए दक्षिण कोरिया की आलोचना भी की. 17 अगस्त से शुरू होने वाला था सैन्य अभ्यास बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा रविवार (16 अगस्त) को की. 11 दिनों तक चलने वाले 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' अभ्यास की शुरुआत 17 अगस्त यानी आज से होने वाली थी. लेकिन इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने सैन्य अभ्यास को कम करने का आदेश दे दिया. इन अभ्यासों में दक्षिण कोरिया के लगभग 18,000 सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद थी; इनका मकसद उत्तर कोरिया से संभावित खतरों के खिलाफ सहयोगियों की तैयारी को मजबूत करना है. खबर अभी अपडेट हो रही है....

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।