दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 08, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब दक्षिणी लेबनान एक बार फिर इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते टकराव का केंद्र बनता दिख रहा है। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिनमें लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 13 लोगों की मौत हुई है।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कफर रुम्मान इलाके में हुआ, जहां एक इमारत पर हुए हमले में 11 लोगों की जान चली गई। इजराइली सेना का दावा है कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानों और हथियारों की आवाजाही में शामिल लोगों को निशाना बनाया। वहीं हिजबुल्लाह ने इन हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हमले ऐसे वक्त में तेज हुए हैं, जब जून में हुए संघर्ष विराम के बाद दक्षिणी लेबनान में हिंसा कुछ हद तक कम हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर