डॉक्टर नहीं.. तांत्रिक पर भरोसा! कटनी अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित से झाड़फूंक, वीडियो वायरल होने से मचा गदर

कटनी जिला अस्पताल में सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था, लेकिन इसी दौरान अस्पताल परिसर में ही परिजन एक तांत्रिक को बुलाकर उसकी झाड़-फूंक कराने लगे.
तांत्रिक करीब एक घंटे तक अस्पताल के गार्डन के पास मंत्रोच्चार करता रहा.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP