मनोरंजन

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी को लेकर दिए गए बयान पर जारी विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज उनके समर्थन में सामने आया है.

संगठन ने कहा कि उसे अच्छी तरह जानकारी है कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन नहीं करते हैं.

PM मोदी और CM धामी को लिखा पत्र

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा कि यह सभी जानते हैं कि दलेर मेहंदी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और हाल ही में हुई सर्जरी से भी उबरे पत्र में कहा गया है, "हम सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के महत्व को समझते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बजाय संवेदनशीलता और विवेक के साथ संभाला जाना चाहिए."

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने आगे कहा कि किसी कलाकार की स्थिति के बारे में कोई निष्कर्ष निकालने से पहले संयम बरतना जरूरी है.

अगर किसी कलाकार के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता है तो उसे सहानुभूति और पेशेवर तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए.

Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन

कलाकारों के सम्मान की अपील

पत्र में दलेर मेहंदी के भारतीय संगीत जगत में योगदान का भी उल्लेख किया गया.

इसमें कहा गया, "दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं. उनके गीतों और प्रस्तुतियों ने कई पीढ़ियों में उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है.

ऐसे वरिष्ठ कलाकार का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जाना पूरे मनोरंजन जगत के लिए दुखद है."संगठन ने जोर देकर कहा कि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।