मनोरंजन

दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला

मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और केंद्रीय मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब दलेर के बेटे गुरदीप मेहंदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर बात की और इसे अपनी पहली आधिकारिक स्टेटमेंट बताया है.

उन्होंने अब इस पूरे मामले को दुखद बताया और कहा कि उनका परिवार इसे एक साथ मिलकर संभाल रहा है.

गुरदीप ने हाल ही में इस विवाद से जुड़े अपने एक बयान पर भी स्पष्टीकरण दिया है.

दरअसल, 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में नवरात्रि के मौके पर आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान विवाद हो गया था.

कार्यक्रम के बीच ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर को रोक दिया था.

मंत्री ने स्टेज पर चढ़कर उन पर आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी नशे में होने की वजह से ठीक से नहीं गा रहे थे.

उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि मोटी फीस लेने के बावजूद सिंगर लाइव गाने के बजाय लिप-सिंकिंग क्यों कर रहे थे.

विवाद के सामने आने के बाद मीका सिंह सहित कई सिंगर और एक्टर्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया और बताया कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं. उनकी तबीयत खराब है.

गुरदीप मेहंदी ने दी सफाई

वहीं ये विवाद सामने आने के बाद गुरदीप ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में पिता को फर्स्ट क्लास बताया था.

लेकिन उनकी इस बात को उस तरह नहीं लिया गया जैसा वो कहना चाहते थे.

अब गुरदीप ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में वो कहते हैं, दुर्भाग्य से मैं उस समय बाहर था, मैंने फ्लाइट ली और वापिस आकर पापा से पूछा क्या हाल-चाल. जैसा वो पंजाबी पॉजिटिव नेचर के साथ रहते हैं. उन्होंने कहा पुत्तर फर्स्ट क्लास मैं ठीक हूं.

इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस बात का जिक्र एक इवेंट में कर दिया जिसका अलग ही मतलब निकाल लिया गया. उन्होंने कहा, ये ही बात मैंने एक

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।