इतिहास

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगा दिया है. उन्होंने फाइनल में 270 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी की.

ईशान ईस्ट जोन टीम के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाया है.

बताते चलें कि यह ईशान किशन के फर्स्ट-क्लास करियर का सबसे पहला दोहरा शतक भी है.

ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन 200 रनों का आंकड़ा छुआ.

ईशान पहले दिन स्टंप्स तक 111 रन बना चुके थे, दूसरे दिन उन्होंने तेजी से रन बनाए और 270 गेंद में चौका लगाकर 200 रन पूरे किए.

बदल दिया ईस्ट जोन का इतिहास

दलीप ट्रॉफी के 65 साल के इतिहास में अब तक ईस्ट जोन का एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं था, जिसने फाइनल में डबल सेंचुरी लगाई हो.

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शतक ठोकने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं.

उनसे पहले फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा थे, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन की पारी खेली थी.

हालांकि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अरुण लाल के नाम है.

अरुण लाल ने 1986 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ 287 रन की पारी खेली थी.

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी (ईस्ट जोन के लिए)

287 रन - अरुण लाल

200+ रन - ईशान किशन

214 रन - अरुण लाल

200 रन - सबा करीम

यह भी पढ़ें: <a title="IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी?

सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/kolkata-knight-riders-should-invest-in-rinku-singh-as-captain-kkr-ipl-2027-says-suresh-raina-3185457" target="_self">IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी?

सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बहुत ज्यादा लंबी नहीं

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।