खेल

दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ये भारत में होने वाला घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 6 टीमें खेलेंगी. इसमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीमें खेलेंगी.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रेज है, जो ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन में शामिल हैं. सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो बतौर कप्तान RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बना चुके हैं. तिलक वर्मा साउथ जोन और ऋतुराज गायकवाड़ वेस्ट जोन के कप्तान हैं. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.

चलिए सबसे पहले आपको इसके फॉर्मेट के बारे में समझाते हैं, कि कैसे 2 टीमों को डायरेक्ट सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. दलीप ट्रॉफी 2026 का फॉर्मेट क्या है? 6 टीमें सिंगल-एलिमिनेशन फॉर्मेट में खेलेंगी. 4 टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी. दोनों क्वार्टरफाइनल 23 से 26 अगस्त के बीच खेले जाएंगे.

जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जहां 2 टीमें डायरेक्ट एंट्री ले चुकी हैं. सेंट्रल जोन और साउथ जोन पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. बता दें कि पिछले साल सेंट्रल जोन ने फाइनल में साउथ जोन को हराकर खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

दलीप ट्रॉफी शेड्यूल क्वार्टरफाइनल्स 23 से 26 अगस्त- ईस्ट जोन बनाम नार्थ ईस्ट जोन (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2) 23 से 26 अगस्त- नार्थ जोन बनाम वेस्ट जोन (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1) <p style="text-align: jus

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।