व्यापार

दमदार है ये शेयर, एक्सपर्ट्स का भरोसा- 1800 के ऊपर जाएगा भाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दमदार है ये शेयर, एक्सपर्ट्स का भरोसा- 1800 के ऊपर जाएगा भाव

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर आने वाले समय में कमाल करने वाले हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि कई बड़े दिग्गजों को इस बात पर भरोसा है.

सितंबर तिमाही में कंपनी को अपने ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस से हुई तगड़ी कमाई और रिलायंस जियो (Jio) के मौजूदा व निरंतर ग्रोथ को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों को कई एक्सपर्ट्स से 'बुलिश' रेटिंग मिली है.

कंपनी के शेयरों को गोल्डमैन सैक्स ने प्रति शेयर 1,840 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो शुक्रवार को इसके क्लोजिंग प्राइस से 58% अधिक है.

वहीं, नोमुरा ने प्रति शेयर 1,560 रुपये का टारगेट दिया है.

इसी तरह से जेफरीज ने भी इस पर अपनी 'Buy' रेटिंग को दोहराते हुए 1,625 रुपये का टारगेट दिया है.

Emkay Global ने भी हालिया वित्तीय नतीजों के बाद शेयरों के लिए 1,550 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है.

तिमाही नतीजे ने निवेशकों को किया खुश

कारोबारी साल 2026-27 की दूसरी तिमाही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ने और रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत होने से रिलायंस के तेल कारोबार का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 68% उछलकर 25,203 करोड़ रुपये हो गया है.

इस तिमाही में हुए ग्रोथ का 85% योगदान कंपनी के इस ऑयल सेक्टर को जाता है.

मतलब यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस तिमाही में जितना भी मुनाफा कमाया है उसका 85% हिस्सा अकेले उसके तेल और केमिकल (O2C) वाले कारोबार से आया है.

दूसरी तरफ कंपनी ने हाल ही में मोबइल टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे जियो प्लेटफॉर्म्स का नेट प्रॉफिट भी 13.7% बढ़कर 8,387 करोड़ रुपये हो गया है.

बहरहाल, इस दौरान रिलायंस का रिटेल बिजनेस कुछ दबाव में रहा.

दरअसल, महंगाई और क्विक-कॉमर्स में भारी निवेश के चलते (EBITDA) में लगभग 3% से 11% की गिरावट देखी गई है.

गोल्डमैन ने क्यों दिया 1840 का टारगेट?

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, रिलायंस का Q2 EBITDA उनके अनुमानों से 9 प्रतिशत अधिक रहा, जिसका मुख्य कारण O2C (ऑयल-टू-केमिकल्स) सेग

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।