व्यापार

दमन में थार-फॉर्च्यूनर मालिकों ने ली रोड सेफ्टी की शपथ:कलेक्टर बोले-थार भाईगिरी या गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं, ड्राइवरों ने पोस्टर लेकर मैदान में चक्कर लगाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दमन में थार-फॉर्च्यूनर मालिकों ने ली रोड सेफ्टी की शपथ:कलेक्टर बोले-थार भाईगिरी या गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं, ड्राइवरों ने पोस्टर लेकर मैदान में चक्कर लगाया

दमन के जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर थार और फॉर्च्यूनर के मालिकों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान दमन के एक खुले मैदान में सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर को कतार में खड़ा कराया गया। उनके मालिकों और ड्राइवरों को गाड़ियों के सामने लाइन में खड़ा किया गया।

गाड़ी मालिकों और ड्राइवरों ने हाथों में रोड सेफ्टी के संदेश वाले पोस्टर लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद सभी ने हिंदी में सड़क सुरक्षा की शपथ ली। यह अभियान 9 सितंबर की शाम को चलाया गया था। अभियान की 4 तस्वीरें… ड्राइवर और मालिकों ने ली शपथ, 4 मुख्य बातें… कलेक्टर ने सभी को सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने को कहा कलेक्टर मिश्रा ने थार मालिकों से सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिंद्रा को भी इस पहल से प्रेरणा लेकर देशभर में थार के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाना चाहिए। दमन के डिप्टी कलेक्टर प्रियंशु सिंह ने बताया कि दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लोगों से विंडशील्ड या बदले हुए टायर और साउंड सिस्टम जैसी चीजें हटाने को कहा गया।

थार से जुड़े 7 वायरल मामले, गोवा में रेंटल थार पर रोक की मांग दिल्ली, अगस्त 2025: 2 लोगों की मौत- चाणक्यपुरी में कथित तौर पर तेज रफ्तार रेंटेड थार ने 2 पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बाद में इस मामले में आरोपी की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गोवा, फरवरी 2026: 65 साल के व्यक्ति की मौत- उत्तरी गोवा के असगांव में एक रेंटेड थार की हुंडई i20 से टक्कर हुई।

हादसे में 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद गोवा में रेंटल थार और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हुई। गुरुग्राम, मार्च 2026: दादा और 2 पोते की मौत- पटौदी के खोड़ गांव में कथित तौर पर तेज रफ्तार Thar ने सड़क पर जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति और उनके दो नाबालिग पोतों को पीछे से टक्कर मार दी।

तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। लखीमपुर खीरी, अप्रैल 2026: दंपती की मौत- शादी से लौट रहे तीन लोगों की बाइक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई, जबकि तीसरी महिला ग

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दमन के जिला कलेक्टर ने थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध होने के लिए बुलाया। यह पहल मोटर चालकों के बीच भाईगिरी और गुंडागर्दी को रोककर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि और असुरक्षित ड्राइविंग के कारण जनहानि हो रही है। इस अभियान से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा: यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी, सड़क सुरक्षा जागरूकता में वृद्धि और स्थानीय समाज में जिम्मेदारी का भाव जागेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।