दमोह में 300 से अधिक दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेंदूखेड़ा में वयोश्री और एडीआईपी योजना के तहत ट्राइसाइकिल व बैटरी चालित वाहन समेत उपकरण वितरित
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बांटे साधन
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में भारत सरकार की वयोश्री और एडीआईपी योजना के अंतर्गत 300 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हितग्राहियों को उपकरण बांटे।
इनमें ट्राइसाइकिल के साथ बैटरी से चलने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। जरूरत के अनुसार उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस अवसर पर मंत्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देशभर में दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जा रहे हैं और सरकार आगे भी उनके हित में काम करेगी।
------
बाइट- धर्मेंद्र सिंह लोधी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, मध्यप्रदेश