दमोह में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, एकलव्य यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दिलाई शपथ, लखन पटेल ने दिन को बताया ऐतिहासिक
दमोह, अक्टूबर 06: जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत एकलव्य यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया और मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभापति खेम सिंह डेहरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में डिग्री पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। वहीं, मंत्री लखन पटेल ने कहा कि यह दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा और इस आयोजन से दमोह की पहचान व्यापक स्तर पर सामने आई है।
एकलव्य यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल इमारतों का समूह नहीं, बल्कि संस्कार, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छोटे शहर ने बड़े आयोजन के माध्यम से अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया है।
--------------------------------------
बाइट/ धर्मेद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी - शपथ दिलाते हुए)
बाइट/ लखन पटेल ( मंत्री आनंद विभाग एमपी )
बाइट/ डॉ सुधा मलैया ( कुलाधिपति एकलव्य यूनिवर्सिटी दमोह)