अपराध

दानिश हिल्स में वाहन पर हमले का आरोप, ओम राजावत ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दानिश हिल्स में वाहन पर हमले का आरोप, ओम राजावत ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

भोपाल। कोलार रोड स्थित दानिश हिल्स में प्लॉट देखने पहुंचे ओम राजावत की कार पर हमला कर तोड़फोड़ करने और धमकियां मिलने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर ओम राजावत ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच, कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की।

फोटो
फोटो

ज्ञापन में ओम राजावत ने बताया कि 20 सितंबर को वह दानिश हिल्स में प्लॉट देखने गए थे। इसी दौरान रिचा ठाकुर द्वारा अतु बघेल नामक व्यक्ति को स्कूटी से मौके पर लाकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक उनकी कार क्रमांक एमपी 04 वाईक्यू 6008 पर पत्थर मारे गए और वाहन के कांच तोड़ने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान फोटो और वीडियो बनाए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

ओम राजावत ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में कोलार थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ग्वालियर से कुछ लोगों द्वारा फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने दानिश हिल्स परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने पूर्व में की गई शिकायतों के चलते बदले की नीयत से हमला किए जाने की आशंका भी जताई है।

ओम राजावत ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दानिश हिल्स, भोपाल में ओम राजावत की कार पर हमला कर तोड़फोड़ के आरोप के तहत पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। यह घटना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और संपत्ति अधिकारों के प्रति चिंताएँ बढ़ाती है। ऐसे हमलों से आवासीय क्षेत्र में शांति और विश्वास पर असर पड़ सकता है, जिससे निवासियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, यह मामला पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और निवारक उपायों की माँग करता है, जिससे नागरिकों का सार्वजनिक सुरक्षा पर भरोसा प्रभावित हो सकता है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।