डंपर की टक्कर से जीजा-साले की मौत:बहराइच में हुआ हादसा, एक की मौके पर मौत; दूसरे ने लखनऊ ले जाते दम तोड़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। सिंघिया नसीरपुर गांव के पास हुए इस हादसे में साले मनीष (26) की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जीजा प्रदीप ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद डंपर चालक अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मनीष सिंघिया गांव के रहने वाले थे। उनके भतीजे की तबीयत खराब थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे मनीष अपने जीजा प्रदीप के साथ बाइक से परिजनों के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे।
प्रदीप राजापुर के निवासी थे। महसी मार्ग पर सिंघिया गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें शुरुआती इलाज के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में प्रदीप की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार में दो मौतों की खबर से परिजनों में मातम छा गया।
हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
बहराइच में डंपर की दुर्घटना ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुँचाया। ऐसे हादसों से बचने के लिए सड़क नियमों का पालन, तेज़ गति से चलने से परहेज़ और ट्रैफ़िक सुरक्षा के प्रति जागरूकता अनिवार्य है। यदि आप किसी आपात स्थिति में हों, तो तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें। दुर्घटना के बाद भागने से न केवल कानूनी दायित्व बढ़ता है, बल्कि समाज में विश्वास भी घटता है। हमें एकजुट होकर सुरक्षित यातायात संस्कृति बनानी चाहिए, ताकि जीवन बच सके।