अपराध

दंतौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दंतौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एर्टिगा एंबुलेंस से 30.940 किलो डोडा-पोस्त बरामद,दो युवकों को डिटेन कर पूछताछ जारी

बीकानेर, 2 अक्टूबर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दंतौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एर्टिगा एंबुलेंस से 30.940 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को डिटेन कर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। बरामद सामग्री में साबुत डोडा-पोस्त के साथ उसका चूरा भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार दंतौर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एर्टिगा एंबुलेंस नंबर RJ13PB0143 की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सामग्री की तौल करवाई। तौल में कुल 30.940 किलोग्राम डोडा-पोस्त पाया गया।

मामले में पुलिस ने अंकुश पुत्र जगदीश बिश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी, सियासर चौगान, थाना खाजूवाला तथा सुधीर पुत्र महावीर नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी, उदानगर, थाना दंतौर को डिटेन किया है। दोनों से मादक पदार्थ की बरामदगी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा-पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही मादक पदार्थ की सप्लाई चेन तथा मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल के नेतृत्व में दंतौर पुलिस टीम ने की। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गंगाबिशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

मादक पदार्थों का व्यापार समाज की नींव को नष्ट करता है। जब युवा इस रास्ते पर चलते हैं, तो वे न केवल स्वयं को बल्कि परिवारों को भी खतरे में डालते हैं। हमें शिक्षा, रोजगार और जागरूकता से इस चक्र को तोड़ना है। अगर कोई समस्या हो तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, समाज सेवा में भाग लें और सकारात्मक उदाहरण बनें। इस तरह हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।