अपराध

दरभंगा- 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार:स्कूल से घर लौटने के दौरान बहला-फुसलाकर ले गया, विरोध पर परिजनों से मारपीट की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दरभंगा- 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार:स्कूल से घर लौटने के दौरान बहला-फुसलाकर ले गया, विरोध पर परिजनों से मारपीट की

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के देउरी गांव में 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक गौरव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मां सोनदाय देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:15 बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गौरव कुमार मंडल ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बुलाया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

आवेदन में बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी द्वारा उसे छोड़ देने की बात कही गई है। पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंची, आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां पड़ोस की एक महिला के साथ आरोपी के घर पहुंचीं और मामले को लेकर उससे पूछताछ की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां आरोपी ने दोनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की।

इसके बाद पीड़िता की मां अपने सास-ससुर के साथ दोबारा आरोपी के घर पहुंचीं। आवेदन के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता के परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता की मां और उनके सास-ससुर के साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गौरव कुमार मंडल को देउरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि घटना के विरोध में कानून हाथ में लेने या मारपीट करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा होने के कारण पुलिस पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के देउरी गांव में 8 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले की है। पुलिस ने माँ के आवेदन पर आरोपी गौरव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना बाल शोषण के गंभीर अपराध को उजागर करती है और समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। ऐसी घटनाओं से समाज में भय और अविश्वास बढ़ता है, जिससे परिवारों को सतर्क रहने की जरूरत महसूस होती है। साथ ही यह दिखाता है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकती है, जिससे न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।