अपराध

दारचा से दौड़ी हिमालय की रफ्तार, रैली ऑफ हिमालयाज के तीसरे चरण को डीसी किरण भड़ाना ने दिखाई हरी झंडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दारचा से दौड़ी हिमालय की रफ्तार, रैली ऑफ हिमालयाज के तीसरे चरण को डीसी किरण भड़ाना ने दिखाई हरी झंडी

सितंबर 29, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति में हिमालय की दुर्गम वादियों के बीच जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 का रोमांच जारी है। आज दारचा से रैली के तीसरे चरण को उपायुक्त किरण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनाली से शुरू हुई इस क्रॉस-कंट्री रैली में इस बार मोटो श्रेणी में 80, एक्सट्रीम में 35 और टीएसडी श्रेणी में 24 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें महिला प्रतिभागियों के साथ सेना की पांच टीमें भी शामिल हैं। रैली की खास बात यह है कि इस वर्ष पहली बार प्रतिभागी जांस्कर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। काजा, जिस्पा, पदुम और पेंसी ला के दुर्गम मार्गों पर उन्हें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम की चुनौती का सामना करना होगा। रैली के सुरक्षित संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, डीडीएमए और बीआरओ के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

कैप्शन: रैली ऑफ हिमालयाज-2026 को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

रैली की तेज़ धुन में, हमें याद रखना चाहिए कि जीवन की सबसे बड़ी जीत साहस और सहनशीलता से होती है। जब चुनौतियाँ आती हैं, तो शांत मन से योजना बनाकर कदम बढ़ाना सबसे बेहतर है। इसी तरह, समाज में किसी भी विवाद को समझदारी और संवाद से सुलझाना चाहिए, ताकि हम एकजुट होकर आगे बढ़ सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।