खेल

'डरो मत, तुम कप्तान', वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'डरो मत, तुम कप्तान', वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सरफराज खान ने सब्स्टीट्यूट प्लेयर बनकर फील्डिंग की, इस दौरान वह धनंजय डी सिल्वा के साथ स्लेजिंग करते हुए देखे गए. जब श्रीलंका के कप्तान मानव सुथार की एक गेंद पर पीछे हट गए, तब सरफराज ने उन्हें कहा कि क्यों डर रहे हो? खेलो न, तुम कप्तान हो.

सरफराज के स्लेजिंग करते हुए के मोमेंट कैमरे में कैद हो गए, स्टंप माइक में उनकी बातें रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह आखिरी मोमेंट पर श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था, हालांकि दोनों टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली.

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वह ऋषभ पंत की जगह फील्डिंग करने मैदान पर आए, इस दौरान वह श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को छेड़ते हुए नजर आए. ये तब हुआ जब धनंजय मानव सुथार की एक गेंद से पहले हट गए, उन्होंने साइट स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए परेशानी बताई. SARFARAZ KHAN - PART-TIME FIELDER, FULL-TIME MIND GAMES. 😂

Bro, nothing is there. Don t be scared. Play. You are the captain. From short leg, Sarfaraz kept the pressure on Dhananjaya de Silva with constant chatter and clever mind games. He may not have been the man with the pic.twitter.com/CXURtz78h3

Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 25, 2026 सरफराज की धनंजय से बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड इसके बाद शॉर्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा से कहा, "भाई, कुछ भी नहीं है वहां, डरो मत.

खेलो, तुम कप्तान हो." वह इसके बाद भी लगातार अपनी बातों से श्रीलंकाई कप्तान पर परेशान बनाते रहे. <p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।