'दसगजा' पर घमासान: बालेन शाह के बयान के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर उड़े ड्रोन, नापी गई जमीन

India Nepal Border Conflict: भारत और नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के दसगजा इलाके में अतिक्रमण की पहचान के लिए ड्रोन मैपिंग करने का फैसला किया है. दोनों देश सीमा पार जमीन के इस्तेमाल को भी रिकॉर्ड करेंगे.
यह फैसला नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर अतिक्रमण किया है. नेपाल ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका बयान दसगजा और क्रॉस-बॉर्डर ऑक्युपेशन से जुड़ा था. ड्रोन सर्वे से प्रभावित इलाकों का संयुक्त तकनीकी रिकॉर्ड तैयार होगा.
इससे भविष्य में कब्जा हटाने, जमीन बहाल करने या मुआवजे को लेकर बातचीत आसान हो सकती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi